हिसार : योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को डमी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वह वहीं करते हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कहती हैं। बाबा रामदेव ने यहां खाण्ड़ाखेड़ी गांव में आयोजित एक समारोह में कहा कि हिन्दुस्तान की इस व्यवस्था को बदलने के लिए देश के हर व्यक्ति को जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार शुक्रवार को भी करोड़ों लोगों पर अंग्रेजों वाला अत्याचार कर रही है। राष्टÑहित की बात करने पर हमारे जैसो को मरवाने के लिए करोड़ों रुपए की सुपारी दी जा रही है और कसाब आतंकवादी की सुरक्षा और सेवा पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि चीन विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। भारत का धन विदेशों में कालेधन के रूप में जमा है। अगर यह कालाधन भारत से बाहर नहीं गया होता, तो आज हिन्दुस्तान विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होता। विदेशों में जमा इस कालेधन को भारत में वापस लाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वह बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
टीम इंडिया का शर्मनाक सफाया तय
January 27th, 2012
Jeet एडिलेड : पूरी सिरीज में बुरी तरह फ्लाप रहे भारत के धुरंधर बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एवं अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन भी आज यहां बदस्तूर जारी रहा और टीम इंडिया विदेशी जमीन पर लगातार दूसरी बार 0-4 से शर्मनाक हार के कगार पर पहुंच गयी। सिरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में जीत के लिए 500 रन का लक्ष्य मिला था और उसने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने छह विकेट 166 रन तक गंवा दिए थे। भारत को जीत के लिए अभी 334 रन की जररत है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय इशांत शर्मा दो और रिद्धिमान साहा खाता खोले बिना क्रीज पर थे। कप्तान वीरेन्द्र सहवाग (62) को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लाप रहे। ओपनर गौतम गंभीर ने तीन, राहुल द्रविड़ ने 25 सचिन तेंदुलकर ने 13 वी वी एस लक्ष्मण ने 35 विराट कोहली ने 22 रन बनाए। आस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर तीन विकेट पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने अपनी दूसरी पारी लंच के बाद पांच विकेट पर 167 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इस तरह भारत को जीत के लिए 500 रन का कठिन लक्ष्य मिला। भारत को इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टेस्ट सिरीज गंवाने के साथ-साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी बादशाहत भी छोड़नी पड़ी थी और अब वह आस्ट्रेलिया में भी इसी अंतर से सीरीज हारने की तरफ बढ़ रही है। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में भारत पहली पारी में 272 रन पर सिमट गया था। दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का नाकाम शो जारी रहा। गंभीर 18 गेंदों में मात्र तीन रन बनाकर रेयान हैरिस की गेंद को विकेट के पीछे ब्रैड हैडिन के हाथों में खेल बैठे। कप्तान सहवाग ने हालांकि दूसरे छोर पर आक्रामक खेल दिखाया और द्रविड़ के साथ भारत के स्कोर को 80 रन तक ले गए। सहवाग ने अपना 32वां टेस्ट अर्द्धशतक मात्र 36 गेंदों में 11 चौकों की मदद से पूरा किया। लेकिन लियोन ने उन्हें शाट कवर में रिकी पोंटिंग के हाथों कैच कराते हुए भारत की उम्मीदों को तोड़ दिया। सहवाग 62 रन बनाए। सहवाग का विकेट 80 के स्कोर पर गिरा। लेकिन इस स्कोर में अभी 20 रन ही जुड पाए थे कि टीम इंडिया की दीवार एक बार फिर सस्ते में ढ़ह गयी। द्रविड़ 71 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर हैरिस की गेंद पर माइक हसी के हाथों लपक लिए गए। सचिन भी 34 गेंदों में दो चौकों के साथ 13 रन बनाकर चलते बने। उन्हें लियोन की गेंद पर एड कोवन ने कैच किया। लक्ष्मण और विराट ने इसके बाद पांचवें विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत की उम्मीदों को परवान चढ़ाया लेकिन लक्ष्मण के आउट होते ही भारतीय उम्मीदें भी धराशायी हो गयी। उन्हें लियोन ने शान मार्श के हाथों कैच कराया। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले विराट अनावश्यक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। पिछली पारी के शतकवीर विराट इस बार 62 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन ही बना सके। आस्ट्रेलिया की ओर से लियोन ने 19 ओवर में 57 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि हैरिस ने 14 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
‘पीएम की दौड़ में राहुल से आगे मोदी’
January 27th, 2012
Jeet नई दिल्ली : प्रधानमंत्री की दौड़ में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से काफी आगे निकल गए हैं! एक हालिया सर्वे में शामिल 24 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं जबकि राहुल गांधी को 17 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए अपना पसंदीदा माना। इंडिया टुडे-ओआरजी मार्ग मूड आॅफ द नेशन पोल में तीसरा स्थान लाल कृष्ण आडवाणी को मिला है। उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए 10 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। मनमोहन सिंह भी 10 फीसदी लोगों की पसंद हैं। सोनिया गांधी को भी इस पोल में 10 फीसदी वोट ही मिले हैं। बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार को सिर्फ 5 फीसदी लोग पीएम के रूप में अपना पसंदीदा मानते हैं, जबकि यूपी की सीएम मायावती को सिर्फ 4 फीसदी लोग पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि अगस्त 2011 में इंडिया टुडे-ओआरजी मार्ग मूड आॅफ द नेशन पोल कराया था तब राहुल गांधी को 21 फीसदी लोग पीएम के रूप में देखना चाहते थे, जबिक मोदी को सिर्फ 12 फीसदी लोग। इस सर्वे में यह बात भी उभरकर सामने आई है कि अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो यूपीए को काफी घाटा लगेगा। उसकी सीटें सिकुड़कर 168 से 178 के बीच रह जाएंगी। इसके मुताबिक, सबसे पतली हालत तो कांग्रेस की होगी। उसे तो सिर्फ 110 सीटें ही मिल पाएंगी। एनडीए को 180 से 190 सीटें मिलेंगी।
5000 को रोजगार देने का लक्ष्य : सीएम
January 27th, 2012
Jeet संवाददाता
दुमका : मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य के विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। सड़कों का नेटवर्क ठीक किया जा रहा है। अवर आरक्षी निरीक्षक एवं अन्य लगभग 5000 पदों पर रोजगार देने की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं वन क्षेत्र में निवास करने वाले को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के अन्तर्गत 14109 पट्टा दिया गया है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हेतु 156 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वर्ष सरकार ने बिटिया वर्ष एवं बचपन बचाओ तथा युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना की शुरूआत भी हुई। मुख्यमंत्री 63वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक विशेष योजना के अंतर्गत ड्रॉप आउट विद्यार्थियों और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले युवक युवतियों को स्वरोजगार हेतु नि:शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैबिनेट ने 592 निबंधित मदरसों की प्रस्वीकृति एवं अनुदान देने का निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत 3,39,838 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए 5785 योजनायें पूर्ण की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 3000 किलोमीटर पथ का निर्माण कर 1200 गांव टोलों को जोड़ने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के क्रम में बेघर परिवारों के पुनर्वास के लिए नीति बनाई गई है। देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास मानसिंघी तालाब के चारो ओर क्यू कम्पलेक्स के निर्माण की योजना है। मसानजोर में टूरिस्ट कम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दर को 111 रुपये से बढ़ा कर 127 रुपये किये गये हैं। 1000 नये पंचायतों में पाईका खेल क्लब का विस्तार किया जा रहा है। समारोह में सरकार के विभिन्न विभागों के झांकी का प्रदर्शन किया गया। कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची को प्रथम, गव्य विकास रांची को द्वितीय तथा वन विभाग दुमका को तृतीय पुरस्कार दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, राष्टÑीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, सफलतापूर्वक जनवितरण प्रणाली के संचालक, जिम्मेवारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने वाले मुखिया आदि को भी सम्मानित किया गया।
फोटो : जावेद
सीएनटी एक्ट का सख्ती से होगा पालन
January 27th, 2012
Jeet रांची : भू राजस्व मंत्री मथुरा महतो ने कहा कि छोटानागपुर टेनेन्सी एक्ट (सीएनटी) का सख्ती से पालन किया जायेगा। सीएनटी एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इस मामले में हाल में जो हाई कोर्ट ने जजमेंट दिया है,उसके आदेश की प्रति मिलते ही सरकार उसका अनुपालन करेगी। मथुरा महतो शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही। महतो ने कहा कि सीएनटी एक्ट की धारा 71ए व 46 बी को कड़ाई से लागू किया जायेगा। बिना डीसी की अनुमति के एसटी,एससी व ओबीसी की जमीन की खरीद-ब्रिकी पर रोक लगेगी। नया निबंधन भी नहीं किया जायेगा।
बगदाद में विस्फोट, 29 मरे
January 27th, 2012
Jeet बगदाद : पूर्वी बगदाद में जाफरानिया के एक अस्पताल के बाहर शुक्रवार को कार विस्फोट में कम से कम 28 व्यक्ति मारे गये और 50 अन्य घायल हो गए। विस्फोट के समय वहां से एक जनाजा गुजर रहा था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी और एक चिकित्सक ने जाफरानिया में विस्फोट होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों से भरी कार को आत्मघाती हमलावर ने उड़ा दिया। विस्फोट के समय एक रियल एस्टेट एजेंट मोहम्मद अल-मलिकी का जनाजा गुजर रहा था, जो पड़ोसी यारमुक कस्बे में एक दिन पहले अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारा गया था। विस्फोट की चपेट में जनाजे में शामिल लोग भी आ गए। इससे पहले गुरूवार को हुई हिंसा में 17 व्यक्ति मारे गये थे। इराक में अमेरिकी सेना के हटने के बाद हिंसा में तेजी आई है। देश में पहले ही राजनीतिक संकट है, जहां शिया नीत सरकार और सुन्नी समर्थक ब्लाक के बीच गतिरोध है। इससे जातीय संकट पैदा हो गया है।
टाटा डोकोमो ने हैंडसेट आॅफर पेश किया
January 27th, 2012
Jeet वरीय संवाददाता
रांची : टाटा डोकोमो ने बिहार-झारखंड में सीडीएमएम उपभोक्ताओं के लिए हैंडसेट आॅफर पेश किया है। इस आॅफर के तहत उपभोक्ताओं को हुवई सी 2835 कलर एफएम हैंडसेट 1099 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं। जिसके साथ 500 मिनट फ्री लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी। इस उपभोक्ता एक्टिवेशन की तारीख से दो महीने तक उपयोग में ला सकते हैं। कंपनी के सीओओ सत्यजीत झा ने बताया कि इस हैंडसेट से उपभोक्ताओं को सुविधाजनक दरों पर बेहतर उत्पाद और सेवाएं मिलेगी। फ्री कॉलिंग को 15,000 लोकल सेकेंड्स प्रति माह के लिए अगले दो माह तक उपभोक्ताओं के खाते में क्रडिट किया जाएगा। इसकी वैधता क्रेडिट होने के दिन से अगले 30 दिनों तक के लिए मान्य होगी।
आडवाणी ने की अनिवार्य वोटिंग की वकालत
January 26th, 2012
admin नई दिल्ली।। बीजेपी के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर अनिवार्य मतदान की वकालत कर एक नई बहस छेड़ दी है। आडवाणी ने कहा कि देश में इस लक्ष्य को हासिल करना नामुमकिन नहीं है। उधर, सरकार और दूसरे दलों को आडवाणी का यह आइडिया रास नहीं आया है।
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आडवाणी को अभी इस पर बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी से वोट जबरन नहीं डलवाया जा सकता। समाजवादी पार्टी ने कहा कि देश में इससे भी जरूरी कई मुद्दे हैं।
आडवाणी ने क्या कहा?
आडवाणी ने भारत के सभी नागरिकों को वोटर के रूप में रजिस्टर्ड करने की चुनाव आयोग की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह भी तय करना होगा कि जो लोग रजिस्टर्ड होते हैं, वे वोट डालने भी आएं। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि वोटिंग का प्रतिशत बढ़ना चाहिए और यदि संभव हो तो यह सौ फीसदी होना चाहिए।
आडवाणी ने अपने आवास पर झंडारोहण समारोह के मौके पर कहा, ‘मुझे अनिवार्य वोटिंग भारत में कोई असंभव लक्ष्य नहीं लगता। जनता को प्रोत्साहित करना होगा कि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है।’
उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अब मौलिक अधिकार बन गया है। ऐसे में वोटिंग नागरिकों की मौलिक जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि ईमानदार प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।
बीजेपी संसदीय दल के अध्यक्ष आडवाणी ने कहा कि चुनाव आयोग का चुनाव सुधार में अहम रोल है, लेकिन राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को भी इस काम में लगना होगा।
कश्मीर घाटी में फिर से हिमपात
January 26th, 2012
admin श्रीनगर : कश्मीर घाटी में गुरुवार को फिर से हिमपात हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की बढोत्तरी से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। पर्यटक स्थल पहलगाम सहित घाटी में तीन जगह हिमपात हुआ जबकि श्रीनगर में भी थोडी बर्फ पडी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में नौ सेंटीमीटर बर्फ गिरी जबकि कोकरनाग में दस सेंटीमीटर हिमपात की खबर है।
काजीगुंड में बुधवार की रात न्यूनतम तापमान में बृद्धि हुई और उसे 1.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि श्रीनगर में बुधवार के तापमान से 1.8 अंक बृद्धि दर्ज की गई। लेह में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कारगिल कस्बे में लेकिन न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे जाकर शून्य से 20 डिग्री नीचे रहा। कुपवाडा कस्बे में यह शून्य से चार डिग्री नीचे हैं।
मामूली व औसत दर्जे के लेखक हैं रश्दीः काटजू
January 26th, 2012
admin नई दिल्ली। जयपुर साहित्य उत्सव में विवादास्पद लेखक सलमान रश्दी की वीडियो वार्ता स्थगित होने के एक दिन बाद भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने बुधवार को कहा कि रश्दी ‘मामूली’ और ‘औसत दर्जे के लेखक’ हैं। उन्होंने विवादास्पद ‘द सैटेनिक वर्सेज’ न लिखी होती तो वह एक गुमशुदा लेखक होते।
काटजू ने एक बयान में कहा कि जयपुर साहित्य उत्सव में सलमान रश्दी छाए रहे। उन पर प्रतिबंध लगाया जाना सही है अथवा नहीं, मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता लेकिन मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौलिक मुद्दे को उठा रहा हूं। काटजू ने कहा कि मैंने रश्दी की कुछ कृतियां पढ़ी हैं और मेरी राय है कि वह एक मामूली लेखक हैं और उन्होंने यदि ‘सैटेनिक वर्सेज’ न लिखी होती तो वह मशहूर नहीं हुए होते। यहां तक कि उनकी ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ मुश्किल से महान साहित्य की श्रेणी में आती है।

उन्होंने कहा कि मैं धार्मिक रुढ़िग्रस्तता का पक्षधर नहीं हूं लेकिन मैं एक औसत दर्जे के लेखक को नायक बनाने का इच्छुक भी नहीं हूं। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लेखक के प्रशंसकों की निंदा करते हुए कहा कि वे ‘औपनिवेशिक हीनता की ग्रंथि’ से पीड़ित हैं कि विदेश में रहने वाला लेखक महान होता है





